सर्दियों में नहाने के लिए साबुन नहीं बल्कि करे इन चीजों का इस्तेमाल, दूर होगा रूखापन

सर्दियों में नहाने के लिए साबुन नहीं बल्कि करे इन चीजों का इस्तेमाल, दूर होगा रूखापन

सर्दियों की सबसे बड़ी समस्या त्वचा का रूखापन होती है | नहाने में गर्म पानी और साबुन के इस्तेमाल से त्वचा रूखी हो जाती है और साथ में ठंडी हवाएं परेशानी को और बढ़ा देती है | इसमें सबसे ज्यादा परेशानी उनको होती है, जिनकी त्वचा रूखी होती है | ऐसे में जरूरत से ज्यादा रूखी त्वचा जलन, खिंचाव और खुजली की वजह बनती है | ऐसे में अगर आप चाहते है कि आपकी त्वचा से रूखापन गायब हो जाये तो केवल मॉइस्चराइजर से काम नहीं चलेगा | इसके लिए आपको नहाने के लिए साबुन के बजाय इन चीजों का इस्तेमाल करना होगा | तो आइये देखते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |

शॉवर जेल

नहाने के लिए आप साबुन की बजाय शॉवर जेल का इस्तेमाल करे | शॉवर जेल साबुन की बजाय सॉफ्ट और माइल्ड होते है, इस वजह से इनसे त्वचा डैमेज नहीं होती है | इतना ही नहीं मार्किट में ऐसे कई शॉवर जेल उपलब्ध है, जिनमे मॉइस्चराइजर वाले तत्व भी है | इससे त्वचा को पोषण मिलता है, जबकि सर्दियों में साबुन का इस्तेमाल स्किन को ड्राई कर देता है |

बेसन और दूध का उबटन

आप हफ्ते में एक बार बेसन के उबटन का इस्तेमाल जरूर करे | इसके लिए बेसन में दूध मिलकर उबटन तैयार कर ले और शरीर पर लगा ले | लगाने के 15 से बीस मिनट बाद इसे धो ले | इससे आपको त्वचा के रूखेपन से निजात मिलेगी, साथ ही त्वचा का रंग भी निखरेगा |

नहाने से पहले मालिश

रूखेपन से बचने के लिए आप नहाने से पहले तेल से मालिश करे | इसके लिए नारियल, बादाम या जैतून के तेल का इस्तेमाल करे | इससे नहाने से आपकी त्वचा रूखी नहीं होगी, साथ ही आपको मॉइस्चराइजर क्रीम लगाने की भी जरूरत नहीं होगी |

दूध से मालिश

नहाने से पहले आप शुद्ध दूध ले और उसे रुई की मदद से अपनी स्किन पर लगाए | इससे त्वचा का रूखापन दूर होगा और रंग भी निखरेगा | इसके बाद आप पानी से नहा ले | बता दे प्राचीन समय में रानियां स्किन का ख्याल रखने के लिए दूध से नहाया करती थी |

Leave a Comment